Greater Noida :12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

:- प्रधानमंत्री की सुरक्षा का खाका तैयार

:- पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और जिला अधिकारी ने अधिकारियों के साथ लिया तैयारियों का जायजा

:- लगभग 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में तैनात

ग्रेटर नोएडा :- आगामी 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में होने वाली वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 (World Dairy Summit) में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक्सपो मार्ट आएंगे।

48 साल बाद हो रहा है आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से ठीक 1 दिन पहले यानी 11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी भी ग्रेटर नोएडा पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। 48 साल बाद भारत में वर्ल्ड डेयरी समिट दूसरी बार आयोजित हो रहा है। पहली बार इसका आयोजन 1975 में हुआ था।


12 से 15 सिंतबर तक होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर ( Expo Mart ) में 12 से 15 सितंबर तक एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा। ये 15 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में शिरकत करने अलग-अलग देशों के 280 डेलिगेट्स आएंगे।

लगभग 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में तैनात

प्रधानमंत्री ( PM Modi )के आगमन पर नोएडा पुलिस द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है इसके लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी प्रधानमंत्री के आगमन वाले दिन एक्सपो मार्ट के आसपास तैनात रहेंगे। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड, पार्किंग, आगंतुकों के प्रवेश द्वार, यातायात की तैयारियां परखी गई। समिट में विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है।

ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर 12 सितंबर को एक्सपो मार्ट पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। परीचौक चौकी और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और जिला अधिकारी ने अधिकारियों के साथ लिया तैयारियों का जायजा

12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कमर कस ली है। मंगलवार को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह, डीएम सुहास एलवाई, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही आयोजन को सफल बनाने और सुरक्षा की दृष्टि से सभी मानकों पूरा करने का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों के साथ बैठक की और उनसे जानकारी जुटाई गई।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]