October 11, 2026

रेलवे पुलिस न होती तो बिक जाते दिल्ली के पांच स्कूली बच्चे

IMG-20240329-WA0010

नई दिल्ली।

दिल्ली से पांच स्कूली बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी सेतु वर्मा (22) इन बच्चों को उत्तर प्रदेश में बेचने की फिराक में था, लेकिन समय रहते पुलिस ने बच्चों को बचा लिया. सभी बच्चों को उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ​​ने बताया कि पुलिस दल ने जब बच्चों से पूछताछ शुरू की तो वह व्यक्ति मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे अपने गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तभी वर्मा ने उन्हें बिस्कुट देकर बहलाया और उनको स्टेशन ले आया। मल्होत्रा का कहना है कि वर्मा बच्चों को उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्थित अपने मूल स्थान पर ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लाया था।
डीसीपी रेवले के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि दिल्ली में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में काम करने वाले वर्मा ने बच्चों का अपहरण उन्हें उप्र में बेचने के इरादे से किया। टीम ने बच्चों की कॉपी देखी तो उनके स्कूल के नाम का पता चला। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया और उन्हें बच्चों के अपहरण के बारे में बताया।
पुलिस ने बाद में बच्चों को उनको परिवार के हवाले कर दिया।

Author

You may have missed