सलाम नमस्ते में 4 दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में 4 दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं का स्वास्थ्य में योगदान पर चर्चा का आयोजन हुआ। वहीं आज के कार्यक्रम में बतौर अतिथि समाजसेवी अर्चना गर्ग, अनुभा पांडे, कवित्री रेखा अस्थाना एवं शिक्षिका कविता भाटिया और उषा रस्तगी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सलाम नमस्ते 4 दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रहा है। आज कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं का स्वास्थ्य में योगदान पर चर्चा का आयोजन हुआ। वहीं बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों की सेहत में भागीदारी पर चर्चा होगी, साथ ही बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को क्रमशः युवाओं एवं बच्चों द्वारा सेहत के सच पर रेडियो जिंगल एवं स्वास्थ्य हित के लिए रेडियो एड प्रस्तुत किए जाएंगे।

उपभोक्ता संघ के सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया

वहीं कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता संघ के सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि हर उपभोक्ता के स्वास्थ्य के जुड़े अधिकार होते हैं। जिसकी जानकारी जनसामान्य को होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खासकर खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय उसकी समुचित जानकारी जैसे कीमत, एक्सपायरी डेट एवं वजन की जांच पड़ताल जरूरी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *