October 11, 2026

Bharat bandh : आज दिल्ली जाने वाले सावधान , दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम

0
IMG_20220620_120421

:- कई संगठनों ने किया था भारत बंद का ऐलान

:- दिल्ली से सटे सीमाओं की सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली :- आज दिल्ली जाने से पहले सावधान रहें। क्योंकि दिल्ली में प्रवेश करने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है सलाह के तौर पर बिना किसी जरूरी काम के दिल्ली में आज प्रवेश ना करे। दरअसल बात यह है कि केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज सोमवार (20 जून) को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद की सूचना के मिलने के बाद सरकार भी सतर्क हो गई है। रेलवे सुरक्षा बल(RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस(GRP) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है इस वजह से दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। फिलहाल दिल्ली की सीमाओं पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम है।

दिल्ली नोएडा गुड़गांव की सीमाओं पर है भयंकर ट्रैफिक जाम

अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा देशभर में ‘भारत बंद’ के आह्वान के बीच चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर लंबा ट्रैफिक जाम है

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed