गोवा में आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “अद्भुत भारत संपन्न भारत”


अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित होंगी देश-विदेश की हस्तियां – डॉ. वी. पी. सिंह


नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉक्टर वी पी सिंह ने जानकारी दी कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “अद्भुत भारत संपन्न भारत” का आयोजन “नेशनल एंटी करप्शन कमीशन” एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद द्वारा गोवा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी दिए जाएंगे।

दिए जाने वाले अवॉर्ड्स के नाम

डॉक्टर वी. पी सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान आगे बताया की आगामी 21 जनवरी 2023 को गोवा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें राष्ट्र गौरव सम्मान, डॉ श्री गौरव सम्मान, पृथ्वी रत्ना अवार्ड, ग्लोबल पीस अवार्ड, इंटरनेशनल चिल्ड्रंस अवार्ड देश विदेश की जानी मानी हस्तियों को प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्र गौरव सम्मान “नेशनल एंटी करप्शन कमीशन” द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

यह सम्मान राष्ट्र सेवा के लिए दिया जाता है।

यह सम्मान विशेष रूप से उन सम्मानित व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी असाधारण सेवाएं दी हैं या उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की है जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज- सेवा, पत्रकारिता, पर्यावरण कला, साहित्य, विज्ञान, प्रशासनिक सेवा, सार्वजनिक सेवा एवं खेल शामिल है। डॉ श्री गौरव सम्मान असाधारण प्रतिभा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। पृथ्वी रत्न अवार्ड पर्यावरण एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। ग्लोबल पीस अवॉर्ड मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इंटरनेशनल चिल्ड्रंस अवार्ड असाधारण प्रतिभा के धनी बच्चों एवं उनके शिक्षकों को दिया जाता है।

कब और कहां होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली में, 21 जनवरी 2023 को गोवा में और 21 अगस्त 2023 को बैंकॉक थाईलैंड में रखा गया है।

राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों का मार्गदर्शन आवश्यक : डॉ वी पी सिंह

IHRCCC चीफ डॉक्टर वी पी सिंह ने कहा बच्चे ही देश के भविष्य हैं जिनकी राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका होनी चाहिए इसलिए उनका सही मार्गदर्शन आवश्यक है। संगठन की उच्चायुक्त आकांक्षा विद्यार्थी ने बताया समाज को सही दिशा देना एवं नव राष्ट्र निर्माण ही हमारा उद्देश्य है। संस्था के अध्यक्ष डॉ हरीश मखीजा ने बताया कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि सभी लोगों को सामाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए तभी देश विकसित होगा। संस्था के निदेशक सौरभ सचान व् प्रियंका शर्मा, उपनिदेशक दीपक कुमार, रोहित कुमार, रोशनी सिंह एवं मैनेजर घनश्याम यादव और संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर बताया कि हमें समाज में सामाजिक समरसता लाने की जरुरत है। संस्थान देश विदेश में विभिन्न प्रकार के जागरूकता प्रोग्राम चला रही है। यह संगठन 2013 से मानव कल्याण के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों में लोक कल्याण के बहुत सारे काम कर रही है जो प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मानव एवं पशु पक्षी के अनुकूल सामाजिक समरसता को समाज का हिस्सा बनाने के लिए अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है। डॉ वी पी सिंह ने बताया कि हम लोग अपने सदस्यों के साथ समाज को जोड़ते हुए कछुए की चाल से आगे बढ़ रहे हैं और एक दिन हम भ्रष्टाचार व् अपराध पर अंकुश लगाने में सक्षम होंगे और निश्चित रूप से भारत पुनः विश्व गुरु एवं सोने की चिड़िया बन जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]