October 11, 2026

भाजपा पर भड़के जयंत चौधरी

IMG_20231109_173119

बागपत।

 बागपत के खेकड़ा कस्बे में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव की कांग्रेस से नाराजगी को सही ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था, तभी से अंदेशा था कि राज्य को लेकर तालमेल नहीं बन पाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वह राजस्थान चुनाव में कांग्रेस के साथ समझौता कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला जयंत चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश चुनाव में लगे होल्डिंग में सिर्फ लिखा हुआ है कि, मध्य प्रदेश के मन में मोदी है।  इसलिए एनडीए से पूछना चाहिए कि, एनडीए कहां है। आपको बता दे कि आज बागपत के खेकड़ा में जयंत चौधरी खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने गांधी इंटर कालेज में एक सांसद निधि से मिनी स्टेडियम की आधार शिला रखी। इस दौरान उनके साथ रेसलर बजरंग पुनिया भी मौजूद रहे।

Author

You may have missed