October 11, 2026

अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक खत्म, 14 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

IMG_20231109_175116

लखनऊ / अयोध्या।

भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ बैठक की।  बैठक मे कुल 14 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जिसमे इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अयोध्या मे श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी मिली है। वहीं मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद के गठन को भी कैबिनेट की ओर से हरी झंडी मिल गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मुज़फ्फरनगर में ‘शुक तीर्थ विकास परिषद’ के गठन को मंजूरी मिली है। जिसके साथ ही अयोध्या मे मांझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि पर मंदिर म्यूजियम के निर्माण हेतु प्रस्ताव पास कर दिया गया है। वहीं अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी मिली है।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कहा कि बैठक के दौरान कैबिनेट ने हाथरस में दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय, अयोध्या के सभी मेलों को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं बुलंदशहर में गंगा मेला का प्रांतीय करण व वाराणसी में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

प्रदेश में महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक में प्लांट लगाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी दी है। इलके साथ ही राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा क्रियान्वयन कराने के प्रस्ताव और अनुपूरक बजट के संबंध में शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

Author

You may have missed