Noida News : CRT और थाना फेज-2 पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन,नोएडा पुलिस ने पकड़ा 108 किलो गांजा

नोएडा :- नोएडा में गांजा तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर मशहूर साउथ मूवी “पुष्पा” की याद ताजा हो जाती है। जिस तरह पुष्पा फिल्म में हीरो दूध के टैंकर में चंदन की लकड़ियाँ छिपाकर ले जाता है, उसी तरह नोएडा में तस्करों ने इनवर्टर की बॉडी का इस्तेमाल कर गांजा की तस्करी की।यह अनोखा मामला क्राइम रिस्पांस टीम (CRT) और थाना फेज-2 पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सामने आया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से कुल 108 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी बाज़ार में कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

गांजा तस्कर कैसे करते थे शहर में तस्करी, डीसीपी शक्तिमान अवस्थी ने खोला राज।

सेंट्रल नोएडा की डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि अवैध गांजा आयुष नाम के व्यक्ति से लाते है जो उड़ीसा का रहने वाला है तथा रेलमार्ग के माध्यम से इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर लाते है जिससे किसी को शक न हो तथा NCR क्षेत्र में घुम फिरकर नशे के आदि लोगो को अवैध गांजा बेचते है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से कुल 108 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ।जिसकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रूपये है।

बरामद किए गए गांजे के साथ अब्दुल्ला पुत्र शहजाद जहाज,सोवान, शाबान हसन, समीर हसन को पुलिस ने चैकिंग के दौरान बड़ा पार्क निम्मी बिहार के सामने सैक्टर-88 से गिरफ्तार किया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]