October 11, 2026

Kejriwal gave Hindutva idea to the Center to improve the economy : अर्थव्यवस्था सुधारने को केजरीवाल ने केंद्र को दिया हिंदुत्व वाला आईडिया

IMG_20221026_131137

भारतीय नोटों पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर छापने की मांग

नई दिल्ली:- अब इसे सियासत का रंग कहें या पब्लिसिटी स्टंट,दोनों ही सूरतों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। जिस सरकार के एक मंत्री पिछले दिनों हिन्दू देवी देवताओं के अस्तित्व को ही नकार रहे थे,आज उसी सरकार और पार्टी के आलाकमान ने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए केंद्र सरकार से हिंदू देवी देवताओं का सहारा लेने की अपील कर दी है।

केजरीवाल ने बुधवार को बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एक ओर जहां देश की करेंसी कमजोर हो रही है तो वहीं अर्थव्यवस्था भी डांवाडोल है। जब भी हम किसी संकट में फंसते हैं तो हम ईश्वर को याद करते हैं। बीते दिनों दीपावली में हम सभी ने लक्ष्मी जी और श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। गंभीर से गंभीर स्थिति में भी हम ईश्वर पर भरोसा करते हैं। ऐसे में मेरी अपील है कि भारतीय करेंसी यानी नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ दूसरी ओर श्रीलक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि नोट पर गांधी जी की तस्वीर जैसी है, वैसे ही रहने दें लेकिन एक तरफ देवताओं की तस्वीर लगाई जाए।

केजरीवाल ने कहा कि जब इंडोनेशिया कर सकता है,तो हम क्यों नहीं।  इंडोनेशिया ने भी श्री गणेश जी को चुना तो हम भी कर सकते हैं। मैं कल या परसों केंद्र को इसके लिए पत्र लिख कर अपील करूंगा। देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के प्रयासों के अलावा हमें ईश्वर के आशीर्वाद की भी जरूरत है।

एमसीडी चुनाव का भी जिक्र:

निगम के चुनावों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब चाहती है कि उसके घर के आसपास साफ सफाई हो और उसे समस्याओं से निजात मिले, ऐसे में चुनाव जब भी हों, वह हमें चुनेगी। इसके अलावा केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण और संभावित निगम चुनावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली को स्वच्छ हवा वाला शहर बनाएंगे। हमारी मेहनत का नतीजा दिख रहा है और इस बार दिल्ली के प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है।

Author

You may have missed