यूपी को पछाड़ कर शेट्टी ऐसे ही नहीं बन गईं मिस इंडिया

डांस और खूबसूरती के साथ इंटेलिजेंसी भी बेमिसाल

मुम्बई:- मिस इंडिया 2022 का ताज आखिरकार कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सर पर सुशोभित हो ही गया। लेकिन यह इतना आसान नहीं था,इस खिताब तक पहुंचने के लिए महज खूबसूरत होना ही उनके काम आया,बल्कि उनकी बुध्दिमत्ता और अन्य कई स्तर की प्रतियोगिता में उन्होंने ये ख़िताब जीता है।

राजस्थान व यूपी ने दी कड़ी टक्कर:


रविवार को मुंबई में ये ग्रैंड इवेंट हुआ था जहां 21 साल की सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को मात दी और मिस इंडिया 2022 बनीं। बता दें मुकाबले में राजस्थान की रूबल शेखावत पहली रनरअप बनीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को दूसरी रनरअप घोषित किया गया। मुकाबले में सिनी ने अपनी खूबसूरती के साथ इंटेलिजेंसी से भी जजेस का दिल जीत लिया।

क्लासिकल डांसर हैं सिनी:

फ़ाइल फ़ोटो


जानकारी के अनुसार सिनी को बचपन से ही डांस क बहुत शौक रहा है। उन्होंने चार साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र तक उन्होंने भरनाट्यम पूरा कर लिया था। 21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह रहने वाली कर्नाटक की हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस की बैचलर डिग्री है। हमारी मिस इंडिया फिलहाल चार्टेड फानेंशियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं।

ये जजेस थे शामिल:


बता दे कि मिस इंडिया 2022 के लिए जजेस की लिस्ट में मलाइका अरोड़, राहुल खन्ना, रोहित गांधी, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और कोरियोग्राफर शामक डाबर शामिल थे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *