महंगाई का एक और झटका! मदर्स डेयरी ने छह महीने में दूसरी बार दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। फुल क्रीम दूध 76 रुपये और टोंड दूध 62 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। कीमतों में बढ़ोतरी से आम परिवारों का रसोई बजट प्रभावित होगा।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ |मदर्स डेयरी (Mother Dairy) ने आम जनता की जेब पर एक बार फिर बड़ा बोझ डालते हुए दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। लगातार बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कंपनी ने आधे साल के भीतर ही ग्राहकों को दूसरा बड़ा झटका दिया है। नई दरों के लागू होने के बाद अब घरों का मासिक बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है।
बता दें कि मदर्स डेयरी ने इससे पहले भी दूध के दामों में इजाफा किया था। मात्र छह महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब कंपनी ने कीमतों को बढ़ाया है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का रसोई बजट सीधे तौर पर प्रभावित होगा।
कंपनी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में कच्चे दूध की खरीद लागत (Procurement Cost), पशु आहार (Cattle Feed) की कीमतों और ट्रांसपोर्टेशन के खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ी हुई इनपुट लागत का भार अंततः उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा है।
त्योहारों के सीजन के बाद भी दूध की मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन बना हुआ है। डेयरी किसानों से दूध खरीदने के लिए कंपनियों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
आम जनता और बाजार पर इसका असर?
दूध के दाम बढ़ने से केवल सुबह की चाय ही महंगी नहीं होगी, बल्कि खोया, पनीर, दही, लस्सी और मिठाइयों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिलेगा।
इतिहास गवाह है कि जब भी मदर्स डेयरी या अमूल (Amul) में से कोई एक कीमतें बढ़ाता है, तो दूसरी कंपनियां जैसे नमस्ते इंडिया, मधुसूदन या स्थानीय डेयरी भी जल्द ही अपने दाम बढ़ा देती हैं।
ऐसे में आने वाले दिनों में अमूल और अन्य ब्रांड्स की तरफ से भी ऐसी ही घोषणा देखने को मिल सकती है।
News Diary Today
सटीक खबर | निष्पक्ष पत्रकारिता | जनहित सर्वोपरि
www.newsdiarytoday.com