स्कूटी की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत तक पहुंच गया। अमित हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ | नोएडा पुलिस ने अमित हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। थाना फेस-1 पुलिस और आरोपी के बीच यह मुठभेड़ सेक्टर-3 के एक पार्क में हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। बता दें कि यह दर्दनाक मामला नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत नया बांस गांव के पास स्थित एक पार्क का है。रविवार देर रात (9 नवंबर 2026) दिल्ली के अशोक नगर का रहने वाला 25 वर्षीय अमित अपने भाई शिवम और दोस्तों के साथ पार्क में मौजूद था। वहीं पास में ही आफताब उर्फ तुस्सी और उसके साथी किसी का जन्मदिन मना रहे थे।रात करीब 12:30 बजे जब अमित और उसका ग्रुप अपनी स्कूटी से वहां से निकलने लगा, तो उसकी स्कूटी अनजाने में वहां खड़े आफताब के पैर से छू (टकरा) गई।
ईंट-पत्थरों से किया था जानलेवा हमला!
स्कूटी का पैर से छूना आफताब को इतना नागवार गुजरा कि मामूली सी बात पल भर में बड़े विवाद में तब्दील हो गई। आफताब और उसके साथियों ने आव देखा न ताव और अमित व उसके भाई शिवम पर ईंटों व भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया。सिर पर ईंट की गंभीर चोट लगने के कारण अमित लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
सेक्टर-3 पार्क में आधी रात को पुलिस से सामना!
अमित की मौत के बाद से ही नोएडा पुलिस की 4 टीमें मुख्य आरोपी आफताब की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। आज (11 नवंबर 2026) तड़के थाना फेस-1 पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-3 के पार्क के पास छिपा हुआ है। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सीधे आफताब उर्फ तुस्सी के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
क्रिमिनल हिस्ट्री और पुलिस का कड़ा एक्शन!
घायल हत्यारोपी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आफताब कोई सीधा-साधा युवक नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पहले से ही रंगदारी, मारपीट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 3 मामले दर्ज हैं। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और स्कूटी बरामद की है।