October 11, 2026

मां ने अपने दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट

Screenshot_20241122_225709_Google


नोएडा।

बादलपुर कोतवाली के खेड़ा धर्मपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सोनम नाम की महिला ने अपने 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह आत्महत्या करने की योजना बना रही थी। लेकिन इससे पहले ही पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि महिला ने साहिल नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। साहिल से उसके दो बच्चे हुए थे। इसके बाद साहिल एक मामले में जेल चला गया। जिसके बाद सोनम ने उसे छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद महिला ने सोनू नाम के एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। जिससे उसका एक बेटा भी है। अभी हाल में उसका पहले वाला पति साहिल जेल से छूटकर घर आया। तो सोनम पर साथ में रहने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसने धमकी दिया कि यदि मेरे साथ नहीं रहोगी तो सभी को जान से मार देंगे। इसी वजह से सोनम ने पहले पति से जन्मे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो पुलिस भी हैरान रह गई।बादलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी महिला से पूछताछ किया तो उसने पुलिस को बताया कि तीसरे बच्चे को इसलिए नहीं मारा। क्योंकि वह सोनू का बेटा है।

और उसे विश्वास था कि सोनू उसकी देखभाल करेगा। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मामले की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। पहले वाले पति पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Author

You may have missed