October 11, 2026

चलती कार में आग लगने से हड़कंप!, हजारों वाहन फंसे

Screenshot_20241122_230112_Google

नोएडा।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना नोएडा के सेक्टर 16 में हुई। कार में आग लगने की वजह से ट्रैफिक पुलिस को यातायात रोकना पड़ा, जिससे हजारों वाहन फंस गए।

प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी है। हालांकि, अभी तक मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बिना देरी किए आग को बुझा दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अगर शिकायत मिलती है तो आग लगने का मुख्य कारण भी पता लगाया जाएगा।

घटना के बाद नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Author

You may have missed