October 11, 2026

Coronavirus : सावधान दिल्ली एनसीआर,सामने आया कोरोना का ये वैरिएंट

0
IMG_20220628_195056


एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह
नई दिल्ली:- कोरोना एक बार दिल्ली एनसीआर में अपने पैर पसार रहा है। रोजाना संक्रमण के मामलों में आ रहा उछाल चिंता का विषय बना हुआ है राजधानी दिल्ली तो एक बार फिर से कोरोना का केंद्र बनती जा रही है। ऐसे में दक्षिणी, दक्षिण पूर्वी और मध्य दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के नए सब वैरिएंट बीए 5 के कुछ मामले सामने आना और भी चिंता का विषय है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसको लेकर बड़ी चिंता व्यक्त नहीं की है।


घबराने की ज़रूरत नहीं
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अधिकारी ने कहा कि नए सब-वैरिएंट के मामले जरूर सामने आए हैं, लेकिन इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनसे गंभीर संक्रमण नहीं देखा जा रहा है। बता दें कि इस मामले में 17 जून को इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकाग) की बैठक में चर्चा भी हुई थी। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पूर्वी और मध्य दिल्ली के पांच प्रतिशत सैंपल और दक्षिणी दिल्ली के 2% सैंपल में बीए 5 सब वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ज्यादातर सैंपलों में बीए 2 सब वैरिंट का संक्रमण पाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि नया सब-वैरिएंट अधिक संक्रामक है, लेकिन इससे गंभीर बीमारी के मामले सामने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में भी इस सब वैरिएंट के मामले देखे गए हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed