नोएडा बोर्ड बैठक से पहले विधायक पंकज सिंह एक्शन में, किसानों और फ्लैट बायर्स के मुद्दे उठाए।

:- नोएडा बोर्ड बैठक से पहले एक्शन में विधायक पंकज सिंह; किसानों और फ्लैट बायर्स की समस्याओं पर IDC व CEO से की चर्चा।

:- न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शहर के किसानों और फ्लैट खरीदारों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने शासन और प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से संवाद कर आगामी बोर्ड बैठक में इन मुद्दों पर निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया है। बता दें कि विधायक पंकज सिंह ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IDC) दीपक कुमार और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश से फोन पर विस्तृत चर्चा की और बैठक का मुख्य एजेंडा नोएडा के किसानों की लंबित मांगें, जैसे कि बढ़ा हुआ मुआवजा और विकसित भूखंड (5% या 10% आबादी प्लॉट) का आवंटन है और विधायक ने उन हजारों फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया, जो बिल्डर और प्राधिकरण के बीच विवादों के कारण अपने मालिकाना हक का इंतजार कर रहे हैं और दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि कल (6 अप्रैल 2026) होने वाली बोर्ड बैठक और आगामी बैठकों में इन मुद्दों को प्राथमिकता पर रखकर ठोस समाधान निकाला जाएगा और इससे पहले भी विधायक ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित और नए प्रोजेक्ट्स (लगभग 77 प्रोजेक्ट्स) पर काम शुरू करने के कड़े निर्देश दिए थे।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने क्या कुछ खास जानकारी साझा की!

विधायक पंकज सिंह ने बताया कि नोएडा वासियों के हितों के लिए हम संकल्पित हैं। आज मैंने किसानों की लंबित मांगों और फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री समस्याओं को लेकर IDC और नोएडा CEO से सकारात्मक चर्चा की है। जनहित के कार्यों के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं और समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आगामी बोर्ड बैठकों में इन विषयों पर निर्णायक और ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]