October 9, 2026

Noida Haat : कश्मीर का लहसुन और ड्राई फ्रूट बने सेहत के नए नायक !

InCollage_20251008_235837463
  • :- जानिए कैसे कश्मीरी लहसुन कर रहा है ब्लड शुगर कंट्रोल!
  • :-शुगर, जोड़ों के दर्द और खांसी में दे रहे लाभ – वेरिजग एग्रो फार्म की मज़रात ने बताए फायदे।

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

सेहत के क्षेत्र में प्राकृतिक उत्पादों की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में नोएडा हार्ट में लगे स्टॉल वेरिजग एग्रो फार्म की मज़रात ने बताया कि कश्मीर का लहसुन (Kashmiri Garlic) न केवल स्वाद में अनोखा होता है बल्कि यह अनेक बीमारियों के लिए औषधीय गुणों से भरपूर है। उन्होंने कहा कि यह लहसुन विशेष रूप से शुगर (मधुमेह) के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और गैस या पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी यह बेहद फायदेमंद है।

कश्मीर का पिगल: अखरोट से पांच गुना ज्यादा लाभकारी

मज़रात ने बताया कि कश्मीर का ‘पिगल’ नामक ड्राई फ्रूट स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह दिखने में अखरोट जैसा होता है, लेकिन इसमें पोषक तत्वों की मात्रा कई गुना अधिक होती है। पिगल का सेवन करने से जोड़ों के दर्द (Joint Pain) में आराम मिलता है और यह मस्तिष्क को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल और मिनरल्स स्मृति शक्ति को बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।

प्राकृतिक शहद और गुलकंद से मिल रही सेहत की मिठास

वेरिजग एग्रो फार्म के पास उपलब्ध प्राकृतिक शहद (Pure Honey) और कश्मीरी गुलाब से बना गुलकंद भी उपभोक्ताओं में काफी लोकप्रिय हो रहा है। मज़रात ने बताया कि यह शहद बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के तैयार किया जाता है, जिससे इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं। वहीं, गुलकंद न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी और कब्ज में भी राहत देता है।

‘बही’: कश्मीरी सेब से बना अनोखा ड्राई फ्रूट

मज़रात ने एक और विशेष उत्पाद ‘बही’ के बारे में बताया, जो कि एक खास किस्म के कश्मीरी सेब को सुखाकर तैयार किया जाता है। यह पारंपरिक ड्राई फ्रूट खांसी, खासकर बलगम वाली खांसी में अत्यंत लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार, बही का नियमित सेवन श्वसन तंत्र को मजबूत करता है और गले की खराश में भी राहत देता है।

Author

You may have missed