October 9, 2026

Noida Crime News : सेक्टर-24 पुलिस ने शातिर मोबाइल स्नैचर को दबोचा

1002550727

Noida News नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र उर्फ लक्की के कब्जे से 18 चोरी और स्नैचिंग किए गए स्मार्टफोन, एक अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और पुराने रिकॉर्ड की जांच में जुटी है।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा |

Street crime : थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले एक वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में लूटे गए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल हथियार व वाहन बरामद किया है।
बता दें कि थाना सेक्टर-24 पुलिस को मुखबिर और मैनुअल इंटेलिजेंस से गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरटीओ ऑफिस के पास चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध दिखने पर मोटरसाइकिल सवार लोकेन्द्र को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्नैचिंग के 18 मोबाइल और चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। वहीं आरोपी की पहचान लोकेन्द्र उर्फ लक्की (उम्र लगभग 23 वर्ष) के रूप में हुई है।

लोकेन्द्र उर्फ लक्की का आपराधिक इतिहास और अन्य नेटवर्क को भी खंगाल रही है: नोएडा पुलिस

एडीसीपी नोएडा मनीषा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर और डीसीपी नोएडा जोन के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है और इसी के तहत थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए शातिर स्नैचर के मूवमेंट की सटीक गोपनीय सूचना मिली थी और सूचना के आधार पर आरटीओ ऑफिस के पास तत्काल बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की गई, जहां संदिग्ध बाइक सवार लोकेन्द्र को घेराबंदी कर दबोचा गया और अभियुक्त के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग किए गए विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके पिछले आपराधिक इतिहास और अन्य नेटवर्क को भी खंगाल रही है।

Author

You may have missed