Noida News : किसान नेता सुधीर चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल।

:- अखिलेश यादव ने लखनऊ में दिलाई सदस्यता, सैकड़ों समर्थक भी बने सपा का हिस्सा।

न्यूज़ डायरी,लखनऊ/नोएडा।

नोएडा किसान आंदोलन की आवाज़ रहे गौतमबुद्ध नगर के चर्चित किसान नेता सुधीर चौहान अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सुधीर चौहान के सैकड़ों समर्थक भी सपा परिवार का हिस्सा बने। गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ और पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों से जुड़े किसान व सामाजिक संगठनों के लोग भी इस अवसर पर शामिल हुए।

किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

भूमि अधिग्रहण कानून के उल्लंघन पर सरकार पर साधा निशाना

सुधीर चौहान ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि मौजूदा सरकार किसानों की समस्याओं की लगातार उपेक्षा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण कानून का पालन नहीं हो रहा है। सुधीर चौहान का कहना था कि केवल जमीन के बदले मुआवजा देना ही कानून की पूर्ति नहीं है, बल्कि किसानों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान आज भी उपेक्षा और शोषण का शिकार है।

नोएडा के लिए नगर निकाय की मांग

सुधीर चौहान ने कहा कि नोएडा एक ऐसा शहर है जहां से विधायक के जरिए ही जनता का प्रतिनिधित्व शुरू होता है, जबकि यहां नगर निकाय की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को सीधा जनप्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने याद दिलाया कि किसानों के मुद्दों पर वे कई बार नोएडा प्राधिकरण के सामने धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। कार्यक्रम में सपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]