Noida News : लिबर्टी शूज़ ने नोएडा में खोला प्रीमियम स्टोर, 2028 तक 1,000 शोरूम्स का लक्ष्य।

:- ‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’: 73 साल पुराना भारतीय ब्रांड अब 437 शोरूम्स के साथ नई उड़ान पर

:- रुचिर बंसल के नेतृत्व में लिबर्टी का विस्तार। 50,000 जोड़ी जूते रोजाना, 73 साल की विरासत


न्यूज़ डायरी,नोएडा।

भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-49 में अपने 437वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शोरूम ग्राहकों को स्टाइल, आराम और उच्च गुणवत्ता का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से खोला गया है।

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे विशिष्ट अतिथि

उद्घाटन के अवसर पर कंपनी के सीओओ रमन बंसल के सुपुत्र एवं भावी निदेशक रुचिर बंसल, तथा रामनाथ वर्मा, हेड – रिटेल, लिबर्टी शूज़ लिमिटेड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

साथ ही इस मौके पर स्थानीय लोग, वितरक, कंपनी अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्राहक व पत्रकार भी मौजूद रहे ।

पिता के पद चोन पर चलने की अब मेरी बारी : रुचिर बंसल

अमेरिका से बिजनेस ग्रेजुएशन कर चुके रुचिर बंसल ने इस अवसर पर कहा –”मेरे पिता अत्यंत परिश्रमी और समर्पित व्यक्ति हैं। अब मेरी बारी है कि मैं उनके पदचिन्हों पर चलते हुए लिबर्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाऊँ।”उन्होंने बताया कि लिबर्टी हर आयु वर्ग के लिए स्कूल शूज़, स्पोर्ट्स शूज़, फॉर्मल वियर, बैलेरिना, स्लिप-ऑन और हाई-एंड फैशन शूज़ जैसी रेंज प्रस्तुत करता है।

लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड्स में शामिल हैं – Coolers, Leap7X, Healers, Fortune, Senorita, AHA, Prefect आदि।Healers और Leap7X जैसी प्रीमियम रेंज में उन्नत आरामदायक तकनीक और ड्यूरेबिलिटी का संयोजन किया गया है, जिससे आम ग्राहक भी प्रीमियम अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

73 वर्ष पहले करनाल (हरियाणा) से शुरू हुआ लिबर्टी आज दुनिया के अग्रणी फुटवियर निर्माताओं में शामिल है। कंपनी के पास आज 436 एक्सक्लूसिव शोरूम्स, 225 वितरक और 10,000+ मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है।

‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान

कंपनी की अत्याधुनिक उत्पादन इकाइयाँ करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पौटा साहिब और रूड़की में स्थित हैं, जहाँ रोजाना 50,000 जोड़ी जूते बनाए जाते हैं।भारत की आज़ादी के 78वें वर्ष में लिबर्टी ने ‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान शुरू किया है, जो देशवासियों को स्वदेशी जूते पहनने के लिए प्रेरित करता है।यही ब्रांड वह है जिसने देश की पहली स्वदेशी जूती महात्मा गांधी को भेंट की थी।

भविष्य की योजनाएँ और ‘लोकल फॉर वोकल’ की प्रतिबद्धता

रुचिर बंसल ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य है –वर्ष 2025-26 तक 600 शोरूम्स,और वर्ष 2028 तक 1,000 एक्सक्लूसिव शोरूम्स का नेटवर्क स्थापित करना है। नोएडा का यह नया शोरूम ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश को और सशक्त करेगा। यहाँ ग्राहकों को लिबर्टी की प्रीमियम और फैशन रेंज के सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे, जिनमें जूते, चप्पल, बैग, मोज़े, पर्स और शू-केयर उत्पाद शामिल हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]