नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की ली समीक्षा।

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

सावन के पवित्र महीने में मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नोएडा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में, डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ नोएडा जोन के प्रमुख मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीसीपी ने मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा प्रबंध, यातायात की स्थिति और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा नहीं होनी चाहिए।

पुलिसकर्मियों को दिए ये निर्देश

डीसीपी यमुना प्रसाद ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि:

श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण और मददगार व्यवहार रखें।

यातायात व्यवस्था को सुचारू और नियंत्रित बनाए रखें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें।

पीसीआर और पीआरवी वाहनों को सतर्क रहने के निर्देश

क्षेत्र में सक्रिय सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को निरंतर गश्त करने, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बरतने और हर समय पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]