Noida News : धर्म छुपाकर महिला से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

:- हिंदू नाम बताकर की दोस्ती, महिला से 20 लाख ऐठे



नोएडा :- ग्रेटर नोएडा से लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है जहां बिसरख थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। आरोप है कि युवक ने झूठा धर्म नकली नाम बताकर महिला को पहले प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद लडक़ी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था।

जानिए क्या है पूरा मामला
   दरसअल बिसरख थाना पुलिस ने गाजियाबाद निवासी हारून खान उर्फ नोनू को इटेहडा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। महिला ने बिसरख थाने में शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी हारुन खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिम करने वाली पीड़िता से अपना नाम, जाति व धर्म छुपाकर उससे दोस्ती की। आरोपी मुस्लिम था लेकिन उसने खुद को हिंदू बताया। आरोपी ने दोस्ती के दौरान जान पहचान बढ़ाई और फिर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी ने पीडि़ता की अश्लील वीडियो भी बना ली। उसके बाद आरोपी जबरन धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने अश्लील वीडियो के माध्यम से अलग-अलग तरीके से पीड़िता से 19.5 लाख रुपए भी हड़प लिए। इसके साथ ही एक थार गाड़ी भी आरोपी ने युवती से धोखा देकर अपने नाम करा लिया। पीड़िता को जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने बिसरख पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलते ही महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने बताया

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आरोपी के द्वारा जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने के बाद पीड़िता ने बिसरख पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बिसरख पुलिस ने आरोपी हारुन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से थार गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]