Noida : नोएडा – ग्रेटर नोएडा से चलने वाली यूपी रोडवेज बसों में शुरू होगी QR कोड व्यवस्था

:- यात्री QR कोड स्कैन कर खुद ले सकेंगे टिकट

:- QR कोड स्कैनर से यात्रियों को खुले पैसों की समस्या से मिलेगी निजात

:- दिसंबर से होगी QR कोड स्कैनर की सुविधा शुरू

:- प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में ला रही है रंग।

नोएडा :- उत्तर प्रदेश में लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया की मुहिम रंग ला रही है। कई सरकारी विभागों को कैशलेस सुविधा से लैस किया जा चुका है और कई सरकारी विभागों को कैशलेस करने के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं । इसी के साथ परिवहन विभाग भी अब डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यात्रियों के लिए यूपी रोडवेज बसों में दिसंबर से QR कोड व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इस व्यवस्था के चलते यात्री आसानी से QR कोड से अपना टिकट खरीद सकेंगे। वहीं यात्रियों को खुल्ले पैसों की मारामारी से निजात मिलेगी।

यूपी रोडवेज बसों में लगेंगे दो QR कोड स्केनर, यात्रियों के लिए टिकट लेना और रूट चेक करना होगा आसान

नोएडा – ग्रेटर नोएडा यूपी रोडवेज बसों में कैशलेस सफर के लिए अब QR कोड की सुविधा शुरू होने जा रही है। जो कि दिसम्बर माह से लगभग शुरू हो जाएंगी। इस सुविधा के तहत यूपी रोडवेज बसों में दो QR कोड लगाए जाएंगे। एक क्यूआर कोड से यात्री स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे और दूसरे क्यूआर कोड से बस का रूट चैक कर सकेंगे। कौनसी बस कब आएगी, बसों का समय और रूट चैक कर सकेंगे।

इसके साथ ही कैश न होने पर दैनिक यात्री एटीएम कार्ड और वॉलेट से भी अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे। अमूमन देखा जाता है कि बसों में अक्सर छुट्टा पैसा न होने की वजह से परिचालक और सवारियों के बीच तकरार होती है। जिससे अब परिचालक और यात्रियों को निजात मिल सकेगी। बिना किसी परेशानी के यात्री अपने गंतव्य तक पहुँच सुविधा होगी।

दिसंबर से होगी QR कोड स्कैनर की सुविधा शुरू

नोएडा के परिवहन विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलने वाली रोडवेज बसों में दिसंबर से QR कोड स्कैन कर लोग टिकट लें सकते है। पहले से सुविधा प्राइवेट ऐसी बसों में होती थी अब परिवहन विभाग के बसों में भी ये सुविधा होने जा रही है। कैशलेस भुगतान होने के बाद सवारियों को राहत जरूर मिलेगी। साथ ही छुट्टे पैसे न होने से लोगों को मजबूरी में अपने पैसे परिचालक के पास छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]