क्रीड़ा अधिकारी की जांच में सामने आई सच्चाई—नोएडा के पूल कितने सुरक्षित?

:- गौतम बुद्ध नगर के स्वीमिंग पूलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, क्रीड़ा अधिकारी के औचक निरीक्षण में खुली पोल; जारी होंगे नोटिस

Noida : जनपद में संचालित तरणतालों (स्वीमिंग पूल्स) में सुरक्षा और नियमों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला खेल कार्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने सोमवार को विभिन्न सोसायटियों और संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई नामी सोसायटियों और स्कूलों में सुरक्षा मानकों और स्टाफ की भारी कमी पाई गई। बता दें कि रियान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट और कैमरों जैसे बुनियादी सुरक्षा मानक नदारद मिले और मिक्सन अल्टीमो, गौर अतुल्यम, सुपरटेक सिजार और मिक्सन ट्विंस में कोई महिला प्रशिक्षक (Female Trainer) तैनात नहीं पाई गई और जे.पी. रिसोर्ट एंड स्पा और जे.पी. ग्रीन्स में निरीक्षण के समय पूल तो चालू था, लेकिन मौके पर कोई लाइफ सेवर मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ था और जे.पी. इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लाइफ गार्ड्स को कोचिंग देते हुए पाया गया, जबकि वे इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। यहाँ भी महिला लाइफ गार्ड अनुपस्थित थीं और दस्तावेजों की सत्यता संदिग्ध पाई गई।

क्रीड़ा अधिकारी के औचक निरीक्षण में खुली पोल; जारी होंगे नोटिस

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि वाई.एम.सी.ए. तरणताल एकेडमी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। हालांकि, अन्य जिन संस्थानों में कमियां मिली हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही, जिन पूलों को एनओसी (NOC) मिल चुकी है, उनका भी दोबारा भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन कराया जाएगा। जे.पी. इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मामले में अलग से विस्तृत जांच प्रस्तावित की गई है।