Noida : लड़के से बात करने को मना किया तो पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से वार


नोएडा :- पत्नी को किसी लडक़े से बात करना मना करना पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर वॉर कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पति ने इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद पीड़ित की चोटों का डाक्टरी परीक्षण किया गया। बाद में पुलिस द्वारा मुकदमा दायर कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
  सेक्टर 63 चोटपुर कॉलोनी मैं रहने वाले दंपत्ति अगस्त साह (40) और रेखा देवी (35) पती पत्नी है। जिनकी शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। पत्नी किसी लडक़े से फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर कई बार अगस्त साह ने अपनी पत्नी को मना किया। सोमवार को भी पत्नी किसी लडक़े साथ फोन पर बात कर रही थी। अगस्त के मना करने पर रेखा को ये बात बुरी लग गई। उसने किचन में रखे चाकू के अगस्त के प्राइवेट पार्ट पर वार किया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। वहां पीड़ित पति की शिकायत और डाक्टरी परीक्षण के बाद मुकदमा दर्द किया गया। इसके बाद थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आरोपी महिला रेखा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चाकू भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.