नगर निगम की 12 में से शाहदरा उत्तरी जोन कार्यालय पर टिकी है, चुनाव की जिम्मेवारी

नई दिल्ली


———————————
दिल्ली चुनाव आयोग के साथ-साथ सभी विभागीय अधिकारियों की ड्यूटियाँ चुनावों में लगाई जाती है, ताकि मतदान में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो जाए।
सभी विभागीय अधिकारिया अपने स्तर से चुनावों को सफल बनाने की तैयारी में जुट जाते है।


आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री को दो जिलों में विधानसभा चुनाव कराने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है।


सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में विधानसभा की लगभग 70 सीटें है, जिसमें करीबन 9 विधानसभा में चुनाव करना उपायुक्त कर्नल अत्री के सामने एक बड़ी चुनौती का खेल है।
उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री ने बताया कि पूरी दिल्ली में 70 विधनासभाओं में शाहदरा जिला और नोर्थ ईस्ट दो जिलों में चुनाव कराने की सबसे ज़्यादा बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि दो जिलों में 9 विधानसभा में चुनाव कराना बाकी है।


इन दो जिलों में 9 विधानसभा में करीबन 319 लोकल पोलिंग स्टेशन चिन्हित किए गए है, साथ ही 319 स्टेशनों में लगभग 1827 पोलिंग बूथ तैयार किए गए जा चुके है।
उपायुक्त कर्नल अत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश होता है, लेकिन लोकसभा चुनावों में सभी निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की शनिवार और रविवार की छुट्टियों की रद्द कर दिया गया था, ताकि चुनावों को सम्पूर्ण तरीके से कराया जा सके, निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सभी पोलिंग स्टेशनों पर कमी-वैसियों को समय अनुसार दूर कर लिया हुआ है,

ताकि विधानसभा चुनावों को सम्पूर्ण तरीके से सफल बनाया जा सकें। निगम अधिकारियों का तमाम तरह का प्रयास है कि सभी पोलिंग बूथों को चिन्हित कर अलग-अलग रंगो के हिसाब से बूथ तैयार किए जा सकें, साथ ही सभी स्टेशनों के भीतर मोडल पोलिंग बूथ पिंक, यूथ, पीडब्ल्यूडी के हर 6