PM Modi नहीं करेंगे देश को संबोधित, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की जानकारी

नोएडा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को 6 बजे देश को संबोधित करने वाले थे। मगर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करने का कार्यक्रम टाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करने के बजाय ट्वीट करके जानकारी देश से साझा की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में बताया है कि DRDO के वैज्ञानिक ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PM मोदी ने बताया कि भारत में बनी हुई स्वदेशी अग्नि-5 मिसाइल का सफल परिक्षण कर लिया गया है। इस सफल परीक्षण के लिए पीएम मोदी ने DRDO के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।