Lok Sabha Result : लंदन से पढ़ाई पूरी करने वाले पुष्पेंद्र सरोज बने सबसे कम उम्र के सांसद।

उत्तर प्रदेश :- लोकसभा चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं। नतीजों में बीजेपी को कुछ झटका लगा है तो समाजवादी पार्टी अपनी ज़बरदस्त वापसी पर गदगद है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नाम एक और बड़ी बात जुड़ गई है कि इस पार्टी से जीतकर आए सांसद देश के सबसे युवा सांसद हैं। 25 वर्ष की उम्र में बने सांसद कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है।

जीत के बाद क्या बोले पुष्पेंद्र सरोज

जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है। यहां की समस्याओं को मैं संसद में उठाऊंगा। जनपद की जनता ने सबसे कम उम्र के युवा को चुनाव जिताकर एक इतिहास कायम किया है। भाजपा प्रत्याशी को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। हमें सबका समर्थन और आशीर्वाद मिला है। हम सबके पास आशीर्वाद लेने के लिए गए थे और सबने आशीर्वाद दिया है।बता दें कि सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। इसी साल एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है। इससे पहले भारत के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र की सांसद बनने का रिकार्ड ओडीसा की चंद्राणी मुर्मू के नाम था। चंद्राणी साल 2019 में जब सांसद बनी थी, तब उनकी उम्र 25 साल 11 माह और 9 दिन थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.