नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला रेलवे स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2280 ताज एक्सप्रेस ट्रेन ओखला-तुगलकाबाद ब्लॉक सेक्शन पहुंची तभी चार डिब्बों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर ट्रेन के बाकी हिस्सों को लगेज कम्पार्टमेंट से अलग कर दिया गया। डीआरएम दिल्ली और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन के कोच से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठती दिख रही है।
हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Follow Harvir Chauhan on Social Media
X (Twitter) : @chauhan_harvir
Facebook page link
https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
Email: [email protected]