October 11, 2026

पूर्वी दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग , एएसआई की मौत, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

IMG-20240416-WA0004

पूर्वी दिल्ली।

राजधानी दिल्ली के नंदनगरी में एक शख्स ने दो लोगों को गोली मार और फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। घटना मीत नगर फ्लाईओवर पर हुई। मृतक दिेनेश शर्मा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। घटना दोपहर करीब 11:45 बजे हुई जब मीत नगर फ्लाईओवर पर मुकेश नाम के शख्स ने अचानक से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा की मौत हो गई, जबकि 30 साल के अमित कुमार का इलाज हॉस्पिटल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार ने अचानक से 7.65 एमएम की पिस्टल से अचानक ही गोली चलानी शुरू कर दी। पहली गोली एक बाइक पर चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया तभी पीछे से दिनेश शर्मा आ रहे थे जिस पर मुकेश ने गोली चला दी। दिनेश शर्मा को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद मुकेश ने स्कूटी पर जा रहे अमित पर गोली चलाई। गोली अमित के कमर में लगी फिलहाल अमित का इलाज अस्पताल में जारी है।

Author

You may have missed