October 11, 2026

गृह मंत्रालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग, कई कागज और मशीनें

IMG-20240416-WA0003

नई दिल्ली।
दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में स्थित गृह मंत्रालय (एमएचए) के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। डीएफएस के मुताबिक, गृह मंत्रालय के कार्यालय के आईसी प्रभाग में दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 9.20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने सुबह 9.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआत एसी की यूनिट से शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एसी, जेरॉक्स मशीन, कुछ कंप्यूटर और कुछ दस्तावेजों में आग लग गई थी और ये क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इमारत में मौजूद नहीं थे, लेकिन वहां कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Author

You may have missed