October 9, 2026

Saras Mela 2022: वीकेंड के साथ ही रविवार रहेगा सरस मेले का अंतिम दिन

0
IMG-20220312-WA0146

वीकेंड के साथ ही रविवार रहेगा सरस मेले का अंतिम दिन

शनिवार को उमड़ी भारी भीड़, आज रिकॉर्ड सेल की संभावना

नोएडा:- सेक्टर 33ए नोएडा हाट में आयोजित सरस मेला अब समापन की ओर बढ़ रहा है। 17 दिवसीय मेले का रविवार को समापन होना है। वहीं विकेंड पर शनिवार को मेले में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी, जिस ने जमकर खरीददारी की। वहीं मेले में आकर्षण का केंद्र बन रहे स्टॉल्स पर महिलाओं ने परिवार के साथ मनचाही खरीदारी की। शनिवार की सेल के मद्देनजर मेले के अंतिम दिन रविवार को यहां बंपर सेल की संभावना है।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का मिल रहा है मार्गदर्शन


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित नोएडा में यह दूसरा सरस मेला है। जो पहले की अपेक्षा इस बार अधिक लोकप्रिय रहा है। मेले की ओर नोएडा वासियों का रुझान मेले के आरंभ के पहले दिन से ही बना हुआ है। इसकी विशेषता एक तो यह रही है कि यहां देश भर के राज्यों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का व्यवहार अपने ग्राहकों के प्रति अत्यंत मृदु एवं सरल रहा है। दूसरा यह की इनके हस्त निर्मित उत्पादों ने नोएडा वासियों का दिल जीत रखा है। तीसरा यहां समय-समय पर सभी समूह को कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का मार्गदर्शन मिलता रहा है। साथ ही चोखी हवेली एवं फूड कोर्ट के माध्यम से लोगों को यहां एक छत के नीचे विभिन्न राज्यों के भोजन का स्वाद मिल रहा है।

उत्पादों के ऑनलाइन ऑर्डर भी हो रहे हैं बुक

सरस मेले में हर राज्य के उत्पाद अपनी एक अलग छाप छोडे रहे हैं जिसके चलते कई उत्पादों के यहां ऑनलाइन ऑर्डर भी बुक हो रहे हैं। मेले में उत्तर प्रदेश के भदोही की कालीनो ने खासी धूम मचा रखी है। वही सी-17 में कर्नाटक के नंदनी स्वयं सहायता समूह के उत्पादों में कुर्ती जैकेट लहंगे,स्कर्ट, मिडी तथा किड्स वेयर की जमकर बिक्री हो रही है। ए 10 में पंजाबी सूट, दुपट्टे, बुकारी सूट तथा साड़ी नोएडा वासियों की पसंद बन रहे हैं। सी 37 मैं गुजरात के उत्पादों ने तो नोएडा वासियों का दिल ही जीत लिया है। गुजरात के उत्पादों में यह बंपर सेल रिकॉर्ड की गई है। यहां श्री कृष्णा स्वयं सहायता समूह के उत्पादों में जूट के उत्पाद प्रमुख हैं। इनमें गुजराती बेडशीट की बिक्री जोरों पर है। अन्य उत्पादों में बैग, मेजपोश, ट्रे पोश तथा जैकेट सहित अन्य उत्पाद शामिल है। समूह की संचालिका पूनमबेन ने बताया कि उनके उत्पाद नोएडा वासियों को पसंद आ रहे हैं, इससे वह बहुत खुश है, और हर बार नोएडा के सरस मेले में आना चाहेंगी। साथ ही उनके उत्पादों के ऑनलाइन ऑर्डर भी बुक हो रहे हैं। बी -28 में उत्तर प्रदेश के खुर्जा की क्रोकरी भी लोगों की पसंद बन रही है। वही इ 22 में पश्चिम बंगाल के चिक- परदों की जमकर बिक्री हो रही है। डी 8 मैं महाराष्ट्र के लेदर बैग तथा पर्स ने धूम मचा रखी है। उधर ई -13 मैं साड़ी, सूट, दुपट्टे तथा सूट के कपड़ों की बंपर बिक्री हो रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed