October 10, 2026

शनि डर नहीं, मानवता का सबसे बड़ा मित्र – डॉ. भांबी

InCollage_20250913_141724121
  • :- दिल्ली में हुआ “शनि मानवता का एकमात्र मित्र” का भव्य लोकार्पण
  • :-डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा – यह पुस्तक अध्यात्म जगत के लिए मील का पत्थर

न्यूज़ डायरी,नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली के DLTA कॉम्प्लेक्स स्थित आर.के. खन्ना टेनिस अकादमी के कॉनकोरेंस हॉल (पूलसाइड) में पंडित (डॉ.) अजय भांबी की एक नई पुस्तक “शनि मानवता का एकमात्र मित्र” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी (पूर्व केंद्रीय मंत्री) उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में साहित्य, अध्यात्म, योग, चिकित्सा और जीवन-दर्शन से जुड़े अनेक विद्वानों, साधकों, समाजसेवियों तथा गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ और उपस्थित लोगों ने पुस्तक की विषयवस्तु की गहराई तथा सामाजिक उपयोगिता की सराहना की। अंत में सभी अतिथियों के लिए हाई-टी का प्रबंध किया गया था।

पुस्तक का उद्देश्य शनि देवी से जुड़े अंधविश्वासों और भ्रांतियों को दूर कर इसे जीवन की सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मानवता के व्यापक हित में प्रस्तुत करना है। पंडित (डॉ.) अजय भांबी, जो कि 40 वर्षों से अधिक अनुभव वाले विद्वान, मेडीटेशन विशेषज्ञ और “हिमालयन परंपरा” के साधक हैं, ने अपनी इस पुस्तक में शनि से संबंधित दार्शनिक, आध्यात्मिक और व्यावहारिक पहलुओं का विश्लेषण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि शनि को प्रायः भय और कठिनाई का प्रतीक माना जाता है, जबकि वास्तविकता में यह मानवता का सबसे बड़ा मित्र है। उनकी लेखनी में सरल, वैज्ञानिक और जीवनोपयोगी दृष्टिकोण देखने को मिलता है, जो विशेष रूप से आधुनिक जीवनशैली में संतुलन, मानसिक शांति और आत्मिक शक्ति प्रदान कर सकता है। डॉ. भांबी की अंतरराष्ट्रीय पहचान उन्हें राजनीति, खेल, उद्योग और सांस्कृतिक जगत के प्रमुख व्यक्तित्वों तक ले गई है, जहाँ उनकी रचनाएँ जीवन दर्शन और भविष्यवाणी का अद्भुत समन्वय मानी जाती हैं।

Author

You may have missed