Noida :- सेक्टर 16 कार मार्केट मे ग्राहकों को गुमराह करने वालों से परेशान दुकानदार

नोएडा :- नोएडा मीडिया क्लब सेक्टर 29 नोएडा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए कार मार्किट वल्फ़ेयर एसोसिएशन नोएडा सेक्टर 16 के संजय चौहान ने बताया कि कार मार्किट के अन्दर लगभग 300 दुकाने है जिसके मुख्यद्वार पर कुछ लड़के जमावड़ा लगाकर खड़े रहते है। ग्राहक जैसे ही मार्किट में प्रवेश करता है। यें लड़के ग्राहक को घेर लेते है और मार्केट के मेन रास्ते में ही गाड़ी लगाकर काम करना शुरू कर देते है जिससे मार्केट का रास्ता भी ब्लॉक हो जाता है। ये लड़के ग्राहक से उल्टे सीधे पैसों से ठगते भी है और बदसलूकी भी कर देते है जिससे मार्किट की छवि दिन पर दिन ख़राब होती जा रही है। इस विषय को प्रशासन के सन्दर्भ में लाया गया है। कई बार नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारीयों से शिकायत की गई लेकिन कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई। कई बार निवेदन करने पर सिर्फ आश्वाशन ही मिला है। इसके साथ ही पुलिस प्रसाशन से भी कई बार अनुरोध किया गया लेकिन वहां से भी सिर्फ अस्वाशन ही मिला है। उन्होंने कहा की नोएडा की सबसे पुरानी कार मार्किट यही है जो नोएडा प्राधिकरण से अलॉट है। अब यहां के सभी व्यापारी दुकानदार बेहद परेशान है जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।

मुख्य तौर पर मौजूद रहे

प्रेससवार्ता के दौरान कार मार्किट वल्फ़ेयर एसोसिएशन के राजीव त्यागी, संजय चौहान, दलवीर सिंह रावत, हरिश्चंद्र सिंह, मोनू ठाकुर, पवन ड़ेंगा, रजनीश गहलोत्रा, राजीव रल्हन, अनिल खुराना, संजय श्रीवास्तव सहित मार्किट के व्यापारी मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]