Up Encounter : अतीक अहमद का बेटा असद,शार्प शूटर गुलाम के साथ एनकाउंटर में ढेर

:- यूपी एसटीएफ ने झांसी में किया एनकाउंटर

:- योगीराज में अब तक हुए हैं 10,000 से ज्यादा एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश :- अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में मार गिराया है। उसके अलावा शार्प शूटर गुलाम को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। दोनों पर 5 लाख रुपये का इनाम था और ये उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाम फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों मारे गए। दोनों ही बाइक पर सवार थे। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेश में बने हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पीछे हमारी टीम डेढ़ महीने से जुटी हुई थी और आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी 5 मिनट के फासले से ये दोनों लोग मिस हो गए थे और चकमा देकर भाग निकले थे। उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद का बेटा असद वॉन्टेड था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। इसी केस में गुलाम भी वॉन्टेड था। अतीक अहमद के 5 बेटों में से असद तीसरे नंबर का था।

योगीराज में अब तक हुए हैं 10,000 से ज्यादा एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद योगी सरकार बनने के बाद से ही राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करना उनकी प्राथमिकता रही है । सरकार ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई और अपराधिक भूमाफिया जैसे लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी। प्रदेश मे योगी सरकार आने के बाद एनकाउंटरों की संख्या में एकाएक उछाल देखने को मिला। सरकार का दावा है कि पिछले 6 सालों में राज्य की पुलिस 10 हजार से ज्यादा मुठभेड़ों का सामना कर चुकी हैं, जिसमें 65 अपराधी मारे जा चुके हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, एक पुलिस कर्मी भी शहीद हुआ है।

उमेश पाल की मां बोली………

योगी सरकार और यूपी एसटीएफ द्वारा अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की मां ने योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और बोली

मेरे बेटे को सरेआम गोली मार दी। आज की कार्यवाही से हम लोगों को थोड़ी सी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए यह जो एनकाउंटर हुआ है यह है उनके पापों की सजा है भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]