Shrikant will be behind bars in 48 hours: Dr Mahesh Sharma: श्रीकांत 48 घंटों में होगा सलाखों के पीछे:डॉ महेश शर्मा

डॉक्टर महेश शर्मा पहुंचे ओमेक्स सोसाइटी


नोएडा :- एक महिला से अभद्रता और धमकाने के आरोपी तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर भाजपा ने अपना पक्ष प्रमुखता से रख दिया है। इस बाबत स्वयं जिले के सांसद डॉ महेश शर्मा शनिवार शाम ओमेक्स सोसाइटी पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित महिला मोर्चा की भी तमाम पदाधिकारी मौजूद रहीं। सांसद ने यहां कहा कि श्रीकांत त्यागी नामक शक्स का भाजपा से कोई वास्ता ही नहीं है। वो पद तो छोड़ो,पार्टी का कार्यकर्ता भी नहीं हैं । सांसद ने कहा कि उनकी बात स्वयं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से भी इसकी जानकारी ली,वहां से ऐसे किसी शख्स की कोई जानकारी नहीं है। सांसद ने कहा कि स्वयं गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री ने इस विषय को गम्भीरता से लिया है। अपनी दोनों सरकारों की तरफ से डॉ महेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि श्रीकांत की गिरफ्तारी 48 घण्टे में होगी। इसके लिए पुलिस को विशेष निर्देश दे दिए गए हैं ,यही नहीं श्रीकांत के खिलाफ अन्य धाराओं को भी दर्ज किया गया है। भाजपा सरकार किसी भी महिला का अपमान बर्दास्त नहीं कर सकती। श्रीकांत जल्द जेल की सलाखों के पीछे होगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *