भाजपा और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ है श्रीकांत:पंखुड़ी पाठक


दिखावे के लिए भाजपा झाड़ रही पल्ला


नोएडा:-नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत भारतीय जनता पार्टी और उसकी पुलिस के सरंक्षण में फरार हुए है। ये आरोप लगाते हुए नोएडा विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने शनिवार शाम को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पंखुड़ी ने कहा कि नोएडा में ऐसी घटना पहली नहीं । भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार यहां की ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के लोग परेशान हैं। हालात तो ये हैं कई लोग पलायन कर गया। भाजपा अब श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। ये भाषा मात्र श्रीकांत की नहीं ,बल्कि भाजपा की है। जो आज इनके लिए आम हो गई है। श्रीकांत का औपचारिक पत्र भी सोशल मीडिया पर है। पंखुड़ी ने कहा कि 2019 में भी वीडियो वायरल हुआ,जिसमें ये अपने सरकारी गनर के साथ सोसायटी के लोगों को धमका रहा है। जिसके बाद डीएम ने पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर इसकी सुरक्षा हटवाई थी। पंखुड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ इसके सम्बंध हैं। योगी आदित्यनाथ, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तक तमाम बड़े भाजपा नेताओं के साथ इसके फ़ोटो बहुत कुछ बता रहे हैं। आज भाजपा इससे पल्ला झाड़ रही है,लेकिन अब तक इसे संरक्षण क्यों दे रही थी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के लोगों का कहना है कि श्रीकांत जरा जरा सी बात पर रिवाल्वर दिखा धमकी देता था। नोएडा से फरार कैसे हो गया। ये भी अपने आप मे बड़ा सवाल है। जाहिर है कि भाजपा से सम्बंध रखने के कारण ही ऐसे फरार होने में सफल रहा।
इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अनुमा आचार्य ने श्रीकांत पर हुई एफआईआर पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि धारा 503 और 506 नहीं लगाई गई। यही नहीं ऐसे कई धाराओं को पुलिस ने जानबूझकर नही लगाई गई ,जिससे उसे जल्द जमानत मिल जाएगी। जिस सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है,वहां एक गुंडे को सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,मीडिया प्रभारी पवन शर्मा,साक्षी सिंह आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *