October 9, 2026

Sidhu Moose wala murder case : सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

0
IMG-20220704-WA0085


नई दिल्ली :- पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से मूसेवाला को गोली मारने वाला अंकित नाम का कुख्यात शार्प शूटर शामिल है। उसपर राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामले दर्ज है। स्पेशल सेल ने अंकित के साथ सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है। भिवानी पर मूसेवाला के शूटरों को पनाह देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि भिवानी राजस्थान में लॉरेंस विश्नोई गैंग का पूरा काम संभालता था। पुलिस ने इनके पास से पंजाब पुलिस की तीन वर्दी के अलावा एक 9 एमएम की पिस्टल, एक .3एमएम की पिस्टल और डोंगल के साथ दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित सिरसा ने सिद्धू पर गोली चलाई थी। प्रियव्रत फौजी के साथ अंकित उसकी गाड़ी में मौजूद था। शुरुआत में अंकित और फौजी दोनों एक साथ भागे थे। बता दें कि पुलिस प्रियव्रत को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


ज्ञात हो कि 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गायक-राजनेता सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा कम करने के एक दिन बाद ही हुई थी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed