आई टी के छापे में मिले इतने नोट , कि गिनते गिनते ठप हो गई मशीन

झारखंड।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कई ठिकानों पर छापा मारा है। आईटी विभाग ने कंपनी के ओडिशा और झारखंड स्थित ऑफिस में यह कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है। इस छापे में विभाग को इतने नोट मिले हैं कि उसे गिनते-गिनते मशीन तक ठप हो गई । बताया जा रहा है कि इस छापे में आईटी विभाग को 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। इस छापे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद के लिए CISF के जवान भी शामिल है।
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के झारखंड और ओडिशा स्थित कई ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। इसके रडार पर ओडिशा का बलंगीर और संबलपुर स्थित ऑफिस है। वहीं झारखंड के रांची और लोहरदगा में भी आईटी विभाग की छानबीन चल रही है। फिलहाल नोटों की गिनती का काम चल रहा है और यह पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही रकम का पता चल पाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]