सड़क पर बारातियों के ठुमके से लगा जाम ,पुलिस ने कर दी बड़ी कार्रवाई

बाराबंकी।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बारातियों को बीच सड़क पर ठुमके लगाना इस कदर भारी पड़ा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैरिज लॉन के मैनेजर, मालिक, आतिशबाजी, डीजे संचालक और बारातियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एस.एल.लॉन का है। जहां एक शादी के दौरान बाराती अपनी सीमाएं लांघ कर सड़क पर आतिशबाजी रहे कर थे, डीजे की तेज म्यूजिक पर आधी रात में सड़क पर डांस कर रहे थे। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। कई एम्बुलेंस फंस गई आधी रात में सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद लोगों ने बारातियों की इस हरकत की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आई और किसी तरह जाम हटवाया। इतना ही नहीं पुलिस ने मैरिज लॉन के मैनेजर, मालिक, आतिशबाजी, डीजे संचालक और बारातियों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने बारातियों पर आईपीसी की धारा 268,188, 341 समेत 7 सीएलए एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा दरोगा मनोज कुमार की तहरीर पर नगर कोतवाली में दर्ज किया गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]