तिहाड़ जेल प्रशासन का दावा, संजय सिंह का जेल में बढ़ा 6 किलो वजन

नई दिल्ली।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तीन अप्रैल को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उसके बाद से वो भारतीय जनता पार्टी पर खुलकर हमला बोल रहे हैं। उनकी रिहाई के तीन​ दिन बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने संजय सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा दावा किया है।
तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, जेल में रहते हुए उनके शरीर के वजन में बढ़ोतरी हुई। वह अक्टूबर 2023 में तिहाड़ जेल आय थे। उस समय उनका वजन 76​ किलोग्राम था। जब वह यहां से गए तो उनका वजन 82 किलोग्राम था। इसी तरह उनका रक्ता चाप यानी बीपी 53/103 से घटकर 136/70 एमएमएचजी हो गया। संजय सिंह तिहाड़ जेल में करीब छह माह रहे। इस दौरान उनका वजन करीब छह किलोग्राम बढ़ा। जबकि बीपी कम हो गया।
बता दें कि आप सांसद संजय को दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चार अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था।