चुनाव आयोग के नोटिस पर आतिशी ने चुनाव आयोग पर कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली।

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने मेरी एक प्रेस कांफ्रेंस पर मुझे नोटिस भेजा है, यह बीजेपी की 4 अप्रैल की शिकायत पर आधारित है। 5 अप्रैल को 11 बजे चैनल्स पर खबर आ जाती है कि आतिशी को नोटिस भेजा गया है, लेकिन उसके आधे घंटे बाद मुझे मेल पर नोटिस आता है। यानी चुनाव आयोग पहले मीडिया में नोटिस प्लांट करता है फिर नोटिस मुझे मिलता है।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ”मेरा सवाल है कि क्या चुनाव आयोग बीजेपी का अनुषांगिक संगठन बन गया है?
जब एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक और सीटिंग सीएम को गिरफ्तार कर लिया जाता है। एक प्रमुख विपक्षी दल का खाता सीज किया जाता है। जब लेफ्ट पार्टी को पुराने मामले में इनकम टैक्स का नोटिस आता है। आतिशी ने आगे कहा, ”चुनाव आयोग राज्यों के अधिकारी बदल देता है लेकिन जब विपक्षी दल उनसे मांग करते हैं कि चुनाव के दौरान इनकम टैक्स ईडी आदि की कार्रवाई बंद कराई जाए तो कोई सुनवाई नहीं होती। गुलाब सिंह के यहां छापे के बाद हमने 23 अप्रैल को चुनाव आयोग को लिखा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. हमारे पार्टी दफ़्तर को चार दिन तक सील रखा गया, हमने 26 अप्रैल को चुनाव आयोग को लिखा लेकिन हमें समय तक नहीं मिला।
आप नेता आतिशी ने ये भी कहा कि हमने बीजेपी के इलीगल होर्डिंग को लेकर 29 मार्च, 1 अप्रैल और आज (5 अप्रैल) को भी शिकायत भेजी है लेकिन उस पर चुनाव आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, ”चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है लेवल प्लेइंग फ़ील्ड देना लेकिन आज देश की संस्थाएं बीजेपी के सामने नतमस्तक हैं। चुनाव आयोग को संविधान में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तीनों चुनाव आयुक्त, राजीव कुमार, ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधु जी, आप टीएन सेशन के उत्तराधिकारी हैं। अगर आज आप फ्री एंड फ़ेयर चुनाव नहीं कराएंगे तो चुनाव आयोग को इतिहास ग़लत तरीक़े से याद रखेगा।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]