डॉक्टरों भी पशोपेश में,जेल और बाहर के अस्पताल की राय भिन्न
नई दिल्ली:- देश की सबसे सुरक्षित और हाईटेक कही जाने वाली तिहाड़ जेल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैदी ने पेट दर्द की शिकायत करते हुए 5 मोबाइल निगलने का दावा क्या किया,पूरा जेल प्रशासन हिल गया। जेल कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक के हाथ पांव फूले हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मामला तिहाड़ जेल नम्बर 1 का है ,जहां रमन सैनी नाम का एक कैदी हाई सिक्योरिटी में बंद है। कुछ दिन पहले रमन अचानक जेल के अधिकारियों के पास पहुंचा और पेट दर्द की तकलीफ बताते हुए कहा कि वह 5 मोबाइल निगल गया है। इस बात पर पहले तो अधिकारियों द्वारा उसे मजाक में लेकर अनसुना किया गया,लेकिन जब रमन पेट पकड़कर रोने लगा,तब आनन फानन में उसे जेल के अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वहां डॉक्टर ने भी जांच के बाद उसके पेट मे मोबाइल जैसी कोई वस्तु होने का संदेह जाहिर किया था। जेल प्रशासन तत्काल रमन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया।
डॉक्टर भी कन्फ्यूज़:
तिहाड़ प्रशासन के सूत्रों की माने तो दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टरों ने अभी पेट मे 5 मोबाइल मिलने की पूरी तरह पुष्टि नहीं कि है। फिलहाल डॉक्टर जांच में लगे हैं कि अब यदि वास्तव में 5 मोबाइल पेट में हैं ,तो इसकी जान को खतरा भी हो सकता है। फिलहाल एक तरफ डॉक्टर पेट से मोबाईल निकालने की जुगत में हैं, तो इस मामले के बाहर आने के बाद से जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।
स्मगलिंग के लिए डाली जान जोखिम में:
सूत्रों की माने रमन इन फोनों को जेल के अंदर अन्य कैदियों के बेंचकर पैसे कमाना चाहता था। लेकिन गेट पर चेकिंग में अपनी जान बचाने के लिए उसने इतना बड़ा रिस्क लिया। उसने कीपैड वाले 5 छोटे मोबाइल निगल लिए। बहरहाल तिहाड़ में ये कोई पहला मामला नहीं है,जब जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए हों। महाठग सुकेश को भी करोड़ों रुपए खर्च कर यहां कई वीआईपी सुविधाओं का मामला पहले भी प्रकाश में आ चुका है। यही नहीं आए दिन कैदियों द्वारा नशा आदि की व्यवस्था भी निगल कर ही यहां तक लाई जाती है। कुछ माह पहले भी एक कैदी के पेट से एक मोबाइल निकलने का मामला प्रकाश में आया था,लेकिन एक साथ 5 मोबाइल निगलने की पहली घटना है।