Horoscope : आज का राशिफल, क्या है राहुकाल का समय


वैदिक पंचांग

🌤️ दिनांक – 27 जून 2022
🌤️ *दिन – सोमवार
🌤️ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास -आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार -ज्येष्ठ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – चतुर्दशी पूर्ण रात्रि
🌤️ *नक्षत्र -रोहिणी 16:02 तक तत्पश्चात मृगशिरा
🌤️ *योग – गंड27 जून प्रातः 7:18 तक तक
🌤️ *राहुकाल – प्रातः 6:18 से 8:42
राहु कल वास उत्तर पश्चिम
🌞 *सूर्योदय – 05:15
🌦️ *सूर्यास्त – 19:04
👉 *दिशाशूल – पूर्व में*

🙏🏻 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

    🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

⏰ जिनका स्वास्थ्य खराब रहता है वह सिरहाने एक लोटा जल रख कर के सोए और सुबह उसको किसी पीपल के पेड़ पर डाल दें।
➡️ ईशान कोण का गंदा होना स्वास्थ्य की दृष्टि हानिकारक होता है और परिवार के मुखिया का स्वास्थ्य खराब होता है


डॉ भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य

जानिए आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज मन प्रसन्न रहेगा परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं खर्च बढ़ेंगे किसी से धन प्राप्त हो सकता है। शुभ अंक 1,8


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज मन परेशान हो सकता है परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा का योग है वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन नौकरी में कोई अतिरिक्त बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है वाहन सुख मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा बहुत ही कार्य व्यस्तता पूर्ण रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी प्राप्त होने के योग हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको शांति हो सकती है माता की सेहत का ध्यान रखें रहन-सहन असहज रहेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे परंतु मन अशांत रहेगा नौकरी में पदोन्नत की होगा शासन का सहयोग मिलेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा नौकरी पेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है परिश्रम बढ़ेगा शोधार्थियों के लिए विदेश गमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन अशांत हो सकता है स्वास्थ्य का ध्यान रखें किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क हो सकता है जीवन साथी का साथ मिलेगा व्यापारी वर्ग के व्यापार में वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन चंचलता पूर्ण रहेगा। मन पर नियंत्रण रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अपने अफसर के साथ सद्भाव बना कर रखना पड़ेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है कारोबार में सुधार होगा व्यापार में पारिवारिक सहयोग मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन मन मन दुविधा में रहेगा नौकरी में परिवर्तन की योगा उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो उस पर कार्य कर सकते हैं सफलता मिलेगी किसी मित्र से धन प्राप्ति के योग हैं।

दिनांक 27को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 10 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति गम्भीर आकर्षक होते हैं

शुभ दिनांक : 28, 31,

शुभ अंक : 6, 15, 26, 38, 45, 53, 64, 71

शुभ माह : 7,10,12

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेरा सुझाव आपके जीवन में परिवर्तन ला सकता है : डॉ भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *