Noida News : महिला पत्रकार से छींटाकशी करने वाले दो मनचले अश्वत व विपिन गिरफ्तार

✍🏻 योगेश राणा


:- सोशल मीडिया पर महिला पत्रकार ने व्यक्त किया अपना दुःख,पुलिस ने लिया एक्सन।

नोएडा :- उत्तर प्रदेश उसके हाईटेक शहर नोएडा जो कि मीडिया का भी हब माना जाता है। वहां से महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बता दें कि एक दिन पहले एक संस्थान की महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई घटना ज़िक्र किया था। महिला पत्रकार का आरोप है कि जब वहां अपने ऑफिस से शाम के वक्त राह चलते हुए घर वापस जा रही थी तो नोएडा के सेक्टर 18 डीएलएफ (DLF MALL) मॉल के पास दो बाइक सवार मनचले आए और महिला पत्रकार से छींटाकशी करने लगे,इस पर महिला पत्रकार ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुपचाप निकल जाना ही सही समझा और फिर घर पहुंच कर राहत की सांस ली फिर अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया और साझा करते ही फौरन नोएडा पुलिस हरकत में आ गई। महिला पत्रकार से तत्काल सम्पर्क कर कोतवाली सेक्टर 20 ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया फिर टीमें ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम तरीके से जानकारी जुटाई फिर दोनों मनचलों की शिनाख्त करते हुए दोनों अभियुक्तों 1.अश्वत पुत्र दिनेश पाल निवासी बलवाखेड़ी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष, 2. विपिन पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी हरनौती थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उम्र 27 वर्ष को बाइक सहित गिऱफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवती पर कमेंट करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर तत्काल पीड़िता से संपर्क कर थाना सेक्टर-20 पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज आदि का अवलोकन कर अभियुक्तों को चिन्हित करते हुये 24 घंटे के अंदर दोनों अभियुक्तों 1. अश्वत पुत्र दिनेश पाल निवासी बलवाखेड़ी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उम्र 25 वर्ष, 2. विपिन पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी हरनौती थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उम्र 27 वर्ष को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिऱफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.