October 10, 2026

Monkeypox:दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के दो और संदिग्ध मरीज

0
IMG_20220716_172059


अफ्रीकी मूल के हैं दोनों लोग


नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स के दो और संदिग्ध मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। दोनों ही मरीजों को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों मरीज अफ्रीकी मूल के नागरिक बताए जा रहे हैं। फिलहाल इनके सैंपल की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये मंकीपॉक्स से संक्रमित हैं या नहीं।
बता दें कि इस संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक गम्भीर हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स का एक ही पुष्ट मामला सामना आया है। वहीं एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज के सैंपल को जांच के लिए पुणे के भेजा गया था, जहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने उस मरीज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह मरीज तेजी से रिकवर कर रहा है। अस्पताल से उसे जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स मरीज़ों के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में खास व्यवस्था की गई है। यहां 10 बेड्स वाला एक स्पेशल आइसोलेशन वॉर्ड भी तैयार किया गया है, जहां मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए 20 डॉक्टर्स और मेडीकल स्टाफ की टीम बनाई गई है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed