October 12, 2026

दो नए पिंक बूथ शुरू, जल्द होगा चार का उद्घाटन

InCollage_20241012_103441805

महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति-5 का आगाज़

नोएडा। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गौतम बुद्ध नगर में महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए दो पिंक बूथ का उद्घाटन किया। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति-5 के तहत उठाया गया है। लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इन बूथों का मुख्य उद्देश्य कामकाजी हिलाओं और आमजन को उत्पीड़न एवं अपराध से सुरक्षित रखना है।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता

पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मी किसी भी महिला की शिकायत सुनने और त्वरित समाधान देने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित की गई हैं। महिलाएं किसी भी अपराध या उत्पीड़न की समस्या लेकर यहां आ सकती हैं और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। इसके साथ ही, बूथ पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जैसे बच्चियों की शिक्षा, भोजन, और जीवन उपार्जन के लिए उपलब्ध साधन।महिला अपराधों पर लगेगी लगाम

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बीते वर्ष मिशन शक्ति के तहत सात पिंक बूथ बनाए गए थे, जिनसे महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण मदद मिली थी। इस वर्ष गौतम बुद्ध नगर में छह नए पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं, जिससे जिले में इनकी संख्या 13 हो जाएगी। यह बूथ नॉलेज पार्क, दादरी, फेज वन, सेक्टर-58, फेज दो और इकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र में स्थापित किए गए हैं।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे बूथ

इन बूथों पर महिलाओं के बैठने, प्राथमिक चिकित्सा, वाशरूम और किचन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही, पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए क्राइम मैपिंग सिस्टम का भी उपयोग किया जाएगा। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भी पिंक बूथ स्थापित करने की योजना है।

Author

You may have missed