Up News : अब टीवी से सीखेंगे बच्चे, योगी ने 5 चैनलों का किया शुभारंभ

:- पीएम ई विद्या कार्यक्रम के तहत आवंटित 5 डीटीएच चैनल्स का किया शुभारंभ

:- 17 मई, 2020 को की गई थी पीएम ई-विद्या कार्यक्रम की घोषणा।

लखनऊ :- बच्चों के लर्निंग आउटकम को निखारने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश में पीएम ई विद्या कार्यक्रम के तहत 5 डीटीएच टीवी चैनल्स की शुरुआत कर दी है। यह चैनल्स शनिवार से डीडी फ्री डिश तथा डिश टीवी पर निःशुल्क उपलब्ध हो गए हैं। इस नई पहल के माध्यम से अब बच्चे विद्यालय के साथ घर में भी पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही शिक्षकों को भी पढ़ाई के नए तौर तरीके सीखने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 17 मई, 2020 को पीएम ई-विद्या कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम के घटकों में से एक वन क्लास वन चैनल के रूप में पीएम ई-विद्या DTH (डीटीएच) टीवी चैनल्स का शुभारंभ किया गया था। यह टीवी पर सीखने के संसाधन उपलब्ध कराकर बच्चों के घरों तक उनकी भाषा में पूरक शिक्षा उपलब्ध कराता है।

कक्षा और विषयवार शैक्षिक वीडियोज का होगा प्रसारण
पीएम ई-विद्या वन क्लास वन चैनल के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश को 5 डीटीएच चैनल आवंटित किए गए हैं, जिसमें कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों हेतु कक्षावार और विषयवार शैक्षिक वीडियोज का प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व प्राथमिक शिक्षा तथा दिव्यांग बच्चों के लिए भी उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वीडियो डीटीएच टीवी चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे।

इन 5 चैनल्स से सीखेंगे बच्चे:

  1. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 173 प्रीपेरेटरी स्टेज आंगनवाड़ी/प्री स्कूल, क्लास 1 & 2
  2. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 174 फाउंडेशनल स्टेज क्लास 3, 4 & 5
  3. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 175 मिडिल स्टेज क्लास 6, 7 & 8
  4. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 176 स्टेज-1 (सेकेंडरी) क्लास 9 & 10
  5. डीडी पीएम ई विद्या यूपी 177 स्टेज-2 (सेकेंडरी) क्लास 11 & 12

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]