October 11, 2026

Vice President Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ जीते उपराष्ट्रपति का चुनाव

0
IMG_20220806_202229

11 अगस्त को लेंगे पद की शपथ

नई दिल्ली:- एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद चुनाव जीत लिया है। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को हराया है। नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में 780 में से कुल 725 सांसदों ने वोट डाला। जिनमें से धनखड़ ने 528 मतों के साथ 346 मतों से जीत हासिल की। वहीं विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को चुनाव में 182 वोट मिले। हालांकि 34 टीएमसी, 2 बीजेपी, 2 शिवसेना और बीएसपी के एक सांसद ने वोट नहीं किया। जबकि 15 मतों को अवैध करार दिया गया।

हालांकि टीएमसी द्वारा वोटिंग से दूर रहने कि घोषणा के बावजूद इस चुनाव में टीएमसी के दो सांसदों शिशिर अधिकारी और दिवेंदु अधिकारी ने वोट किया। वहीं बीजेपी के संजय धोत्रे स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं कर सके और सनी देओल देश से बाहर हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed