नोएडा :- यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर एक महिला मूर्छित होकर गिर गई। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बीटा 2 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 42 वर्ष है। आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा कहीं जाने के लिए वह वाहन के इंतजार में खड़ी थी।
हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Follow Harvir Chauhan on Social Media
X (Twitter) : @chauhan_harvir
Facebook page link
https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
Email: [email protected]